प्रधानमंत्री मोदी आएंगे कल महासमुंद, करेंगे चुनावी सभा

काकाखबरीलाल, महासमुंद:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 नवंबर को महासमुंद आएंगे। यहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में 60 हजार की भीड़ जुटेगी। इस सभा के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी जिले से जुड़ी 9 विधानसभा सीटों पर फोकस करेंगे।
यह जानकारी प्रेसवार्ता में सांसद चंदूलाल साहू ने दी,उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्र के 9 विधानसभा प्रत्याशी सहित आरंग विधानसभा के लोग सभा में पहुंचेंगे। बीते विधानसभा में भी महासमुंद में चुनावी सभा लेने नरेंद्र मोदी पहुंचे थे। कांग्रेस के कर्ज माफी को लेकर पत्रकारों के सवाल पर सांसद चंदूलाल ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोल रही है, हमने छत्तीसगढ़ में विकास किया है। 55 साल में जो काम नहीं हुआ उसे भाजपा ने कर दिखाया है। हमारी पार्टी अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कर्जमाफी पर गोल-मोल जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पहले किसानों कर्जमाफी नहीं करने को लेकर वकालत कर रहे थे, अब जनता को गुमराह कर रहे हैं।
वर्तमान में कांग्रेस के घोषणा पत्र आने के बाद धान खरीदी केंद्रों में धान में सन्नाटा है, घोषणा पत्र के उम्मीद में किसान अपनी फसल नहीं बेच रहे हैं इस सवाल पर भाजपा नेताओं ने अनभिज्ञता जताई




























