बागबाहरा:यहां वाहन को क्यो खडा किये हो कहकर मारपीट

बागबाहरा. आरक्षी केद्र में भागीरथी सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं0 15 दैहानीभाठा बागबाहरा का रहने वाला है मजदूरी का काम करता है दिनांक 24/05/2023 के रात्रि करीबन 08/00 बजे पुत्र ओमप्रकाश सोनी अपने छोटा हाथी वाहन को घर के सामने रोज की भांति खडा किया था तब देवकिशन देवांगन द्वारा पुत्र को कहा कि यहां पर वाहन को क्यो खडा किये हो कहकर वाद विवाद करने लगा तब आवाज सुनकर घर से बाहर निकला तब देवकिशन देवांगन द्वारा गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं लात घुसा से मारपीट कर पानी के टंकी में पटक दिया मारपीट करने से दाहिना हाथ के कोहनी में , बांये पैर की छोटी उंगली के पास चोट लगा है और दोनों गाल में दर्द हो रहा है घटना को पुत्री चुन्नी सोनी और पुत्र ओमप्रकाश सोनी , सामने के पडोसी सुरेश देवांगन और उसकी पत्नी देखे सुने है और पुत्र , पुत्री बीच बचाव किये है। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.






















