छत्तीसगढ़

ग्रामीण क्षेत्र में भी किया जावे 24 घण्टे बिजली की आपूर्ति – डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय

काकाखबरीलाल/04 जून 2018

आज दिनांक 04 जून 2018 को शिवसेना के युवा इकाई युवासेना के प्रदेश सचिव डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में मैनपुर विद्युत मण्डल जिला – गरियाबंद के सहायक यंत्री के नाम क्षेत्र में व्याप्त विद्युत संबन्धी समस्याओं के निराकरण को लेकर ज्ञापन सौंपा गया. उक्त ज्ञापन में युवासेना के कार्यकर्ताओं ने मैनपुर विद्युत मण्डल क्षेत्र में लगातार हो रही विद्युत कटौती से परेशान आम जनता के हित में फूल वोल्टेज के साथ 24 घण्टे विद्युत आपूर्ती बनाये रखने की मांग किया गया है. साथ ही उपभोक्ताओं के द्वारा प्रतिमाह विद्युत शुल्क जमा करने के बाद भी ठेकेदारों की गलतियों से उपभोग से अधिक धनराशी के बिल थमाए जाने का भी विरोध करते हुए उपभोक्ताओं के बिल में सुधार हेतु दबाव बनाया गया है.
मैनपुर विद्युत वितरण मण्डल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आबादी क्षेत्रों की समस्त विद्युत खंबों पर सफेद दूधिया स्ट्रीट लाइटों को लगवाकर इसे नियमित तौर पर रात्री काल में जलाने हेतु मांग विशेष तौर पर किया गया है.

डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं के हित में उक्त मांगे जल्द से जल्द पूर्ण करने का निवेदन करते हुए शासन/प्रशासन स्तर पर कार्यवाही न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दिया है.

इस पर उपयंत्री श्री दीवान ने तत्काल ग्रवम पंचायत मैनपुर के सरपंच को फोन पर यह आदेश दिया कि तत्काल स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था पर ध्यान देवें व विद्युत विभाग की सहायता से जल्द सम्पूर्ण क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था करें, उन्होंने इसके लिए अतिरिक्त पॉइंट की आवश्यकता होने पर विद्युत विभाग द्वारा पूरी मदद का आश्वासन भी दिया है.

इस दौरान प्रमुख रूप से सन्तोष साहू, जिला उपाध्यक्ष, गरियाबंद, चेतन पटेल, ब्लाक अध्यक्ष मैनपुर, हाफीज़ अंसारी, निर्मल यादव, मिथलेश पटेल व अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिती रही.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!