सरायपाली : आमजनों के लिए बजट में कुछ भी नहीं, किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए निराशाजनक

सरायपाली@काकाखबरीलाल।केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वर्ष 2023 2024 हेतु बजट पेश किया गया जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए सरायपाली नगर पालिका सभापति हरदीप सिंह रैना ने बताया कि बजट बहुत ही निराशाजनक है बजट में आमजन किसान महिलाओं एवं युवाओं के बारे में उनकी जरूरतों के बारे में बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा गया है। महंगाई से निजात दिलाने हेतु सरकार द्वारा कोई पहल बजट में नहीं की गई है पेट्रोलियम पदार्थ से लेकर खाद्य पदार्थों में बेतहाशा वृद्धि पर बिल्कुल अनदेखी की गई है आमजन निराश हुए हैं।
जहां भारतीय महिलाओं को उम्मीद थी कि महंगी रसोई के सामानों में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी महिलाओं के लिए राहत लेकर आएंगी लेकिन ऐसी कोई घोषणा वित्त मंत्री द्वारा नहीं की गई ,जो माताएं बहने उम्मीद कर रही थी गैस के सिलेंडर के दामों में भी छूट मिलने की काफी उम्मीद ग्रहणीओ को माननीय वित्त मंत्री से थी लेकिन उनकी सभी आशाओं उम्मीदों पर बजट ने पानी फेर दिया।
सभापति रैना ने बताया कि युवा भी सरकार के बजट से बहुत उम्मीद कर रहे थे लेकिन लैपटॉप और मोबाइल व अन्य गैजेट्स पढ़ाई में उपयोग होते हैं महंगे होने से अध्ययनरत छात्रों छात्राओं को निराशा हुई है । निर्मला सीतारमण जी की बजट से पढ़ाई करना और भी महंगा हो गया है।
वही ट्रक मालिक व आमजन भी सरकार से उम्मीद लगा रहे थे कि इस बजट में सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर कटौती करेगी और राहत प्रदान करेगी परंतु पेट्रोलियम पदार्थों पर कोई भी छूट केंद्र सरकार द्वारा बजट में नहीं दिया गया जिससे आमजन में काफी निराशा है।
सभापति हरदीप सिंह रैना ने बताया कि यह बजट किसानों के लिए भी निराशाजनक है इस बजट में किसानों के लिए कोई प्रावधान नहीं है। खेती किसानी से जुड़े किसी भी उपकरण पर कोई छूट सरकार ने नहीं दी वहीं डीजल के साथ दाम पर भी माननीय वित्त मंत्री जी द्वारा कोई राहत नहीं दिए जाने से किसान वर्ग भी बजट से निराश हुए हैं।
सभापति रैना ने बताया कि वित्त मंत्री ने आगामी सालों में 50 नए एयरपोर्ट की घोषणा की है लेकिन उन एयरपोर्ट के जरिए उड़ेगा कौन? यह बजट सिर्फ अंबानी अदानी जैसे बड़े लोगों के लिए है इसमें भारत के आमजन के लिए कुछ भी नहीं है।
























