सरायपाली : पान ठेला में चोरों ने बोला धावा नगदी रकम सहित सामान चोरी

सरायपाली। ग्राम जंगलबेड़ा में अज्ञात चोर द्वारा एक पान ठेला का ताला तोड़कर पूरा दुकान साफ कर चोरी कर ली गई। जानकारी अनुसार जंगलबेड़ा निवासी नीतेश भोई ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा उनके पान ठेला की चोरी हो गई है। जंगलबेड़ा राजाडीह चैक पर स्थित पान ठेला में उनका दुकान है। आज सुबह गांव के ही व्यक्ति द्वारा उनको पता चला कि उनके दुकान को किसी के द्वारा ताला तोड़ा कर चोरी करने की कोशिश की गई है। प्रार्थी द्वारा मौके पर सुबह 7 बजे जाकर देखा गया तो उनके पान ठेले का एक तरफ का ताला टूटा हुआ था और अंदर देखा तो दुकान के जितने भी सामान सिगरेट, गुटखा, कुरकुरे, पेट्रोल, चाॅकलेट आदि लगभग 5000 रूपए की चोरी किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ली है। ज्ञात हो कि उक्त पान ठेला की चोरी करने की कोशिश पहले भी एक दो बार की जा चुकी है। प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

























