सरायपाली :सरपंच ने बनाया गौठान

सरायपाली (काकाखबरीलाल). सरायपाली जनपद पंचायत के बेलमुंडी ग्रामपंचायत की जहाँ पर पिछले कई वर्षों से गौठान निर्माण का पैसा अभी तक वर्तमान सरपंच को नही मिला है , जी हां आपने सही सुना । छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत सरायपाली जनपद पंचायत अंतर्गत ग्रामपंचायत बेलमुंडी मे गौठान का निर्माण हुआ तो है मगर निर्माण कार्य का भुगतान राशि अभी तक सरपंच और सचिव को नही मिला पाया है । ग्रामपंचायत बेलमुंडी के सचिव रजनी चौहान ने बताया की गांव मे गौठान बनाने हेतु सरपंच खुद अपने निजी पैसों को लगाये है । और वही सरपंच ताराचंद चौधरी ने मीडिया को बताया की गौठान हेतु चबुतरा , कोटना, पानी टंकी और गेट निर्माण जैसे कार्यों का भुगतान नही हुआ है , मगर उन सभी कार्यों का मजदूरों व निर्माण उपयोगी समानों का भुगतान मै स्वयं के पैसे से किया हुँ । साथ ही इस मामले मे ग्रामपंचायत बेलमुंडी के सरपंच कह रहे है , मै अपने खेत को बेचकर गौठान निर्माण कार्य को पुरा किया हुँ । साथ ही इस विषय मे गांव की सचिव रजनी चौहान और सरपंच ताराचंद चौधरी का कहना है इस मामले मे बार बार उच्च अधिकारी को अवगत कराने पर भी ध्यान नही दिये । तत्पश्चात इस मामले को हमारे संवाददाता सुरेश गुप्ता ने सरायपाली मुख्य कार्यपालन आधिकारी ओंकारेश्वर सिंह को अवगत कराया जिसमें ओंकारेश्वर ने कहा मुझे आपके माध्यम से पता चल रहा है , और यदि बात सत्य होगा तो मै उस सरपंच की मदद अवश्य करुगा ।
























