सरायपाली

सरायपाली: यहां जन्मदिन के अवसर पर नेवता भोज का आयोजन

 

सरायपाली।केन्द्र प्रवर्तित प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत राज्य के सभी स्कूल अवधि में बच्चों को गर्म पका भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य में ’नेवता भोजन’ के नाम से लागू किया गया है। नेवता भोजन की अवधारणा एक सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह विभिन्न त्यौहारों, अवसरों जैसे वर्षगांठ, जन्मदिन, विवाह एवं राष्ट्रीय पर्व आदि पर बड़ी संख्या में लोगों को भोजन प्रदान करने की भारतीय परम्परा पर आधारित है। इसी कड़ी में शास.प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला पाटसेन्द्री में बच्चों को नेवता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।यह नेवता भोज संदीप कुमार भोई अपने बेटी साक्षी भोई के जन्मदिन के शुभ अवसर पर दिया गया। इस न्योता भोज में पूड़ी,सब्जी ,केला,मिच्चर ,जलेबी दिया । जिसे बच्चे खुश होकर साक्षी को जन्मदिन की बधाई दी गई। साथ ही उस संस्था के प्रधान पाठक चन्द्रभानु पटेल द्वारा भी साक्षी भोई के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभ आशीर्वाद दिया गया ।इस कार्यक्रम में समस्त शिक्षक, शिक्षिका उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!