सरायपाली: बिरकोल में नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजित

सरायपाली @ काकाखबरीलाल। अंचल में शुभा सेवा संस्थान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड सरायपाली एवं माधव कृपा ट्रस्ट सरायपाली के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य रूप से खण्ड संघ संचालक श्री डींगर दास वैष्णव जी, सरपंच ग्राम पंचायत बिरकोल, अंचल के गणमान्य एवं डॉ. सुजाता पटेल, डॉ. भागेश्वर पटेल, एवं डॉ. नीतिष कुमार पटेल (शुभा नर्सिंग होम) उपस्थित रहे। इस शिविर में शुभा नर्सिंग होम, सरायपाली की डॉक्टरों की टीम ने सेवाएं प्रदान की।
इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ अंचल के 100 से अधिक लोगों ने लिया। इस शिविर में कमजोरी, जोड़ों के दर्द, सर्दी-खांसी, दमा-अस्थमा, शुगर, बीपी, चर्म रोग, रक्ताल्पता, मासिक धर्म संबंधी एवं गर्भवती माताओं की जांच की गई एवं मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयाँ प्रदान की गईं।
शिविर में गर्भवती माताओं को शुभा सेवा संस्थान द्वारा चलाये जा रहे निःशुल्क सोनोग्राफी तथा सिजेरियन एवं सामान्य प्रसव (डिलीवरी) से जुड़ी समस्याओं व प्रसव पूर्व और प्रसव पश्चात देखभाल के विषय में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। संस्थान द्वारा निःशुल्क खून जाँच, बेबी किट, चर्मरोग परामर्श, एम्बुलेंस सुविधा एवं आयुष्मान से निःशुल्क इलाज कि सुविधा के बारे में बताया गया एवं साथ ही पर्यावरण एवं स्वच्छ वातारण के लिए वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर डॉ. सुजाता पटेल (डायरेक्टर, शुभा नर्सिंग होम) एवं डॉ. भागेश्वर पटेल (संचालक, शुभा नर्सिंग होम) व डॉ. नीतिष कुमार पटेल द्वारा बताया कि अंचल में महिला स्वास्थ्य जागरूकता छात्रों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में मदद पर्यावरण संरक्षण सम्बंधित कार्य निरंतर करते रहेंगे। इसी उद्देश्य के साथ शुभा सेवा संस्थान आने वाले समय में अनेकों स्वास्थ्य शिविर व जागरूकता कार्यक्रम करेंगे। ताकि समाज स्वास्थ्य एवं सशक्त बने साथ हि लोगों से सहयोग कि अपेक्षा की गयी है।
























