महासमुंद
कोमाखान :नर्रा मोड़ के पास ट्रक ने पीकप को मारी ठोकर

कोमाखान. आरक्षी केन्द्र में राकेश ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम कुलिया में रहता है , उनका नर्रा मोड़ कोमाखान में टाईल्स का दुकान है । दिनांक 26.11.2022 को वह अपने पीकअप वाहन क्रमांक CG 04 NZ 4667 को चलाते हुये कोमाखान से अपने घर ग्राम कुलिया जा रहा था रात्रि 07:00 बजे के आस पास नर्रा मोड़ के पास कुलिया तरफ से कोमाखान की ओर आ रही ट्रक क्रमांक CG 06 J 1857 के चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उनके वाहन क्रमांक CG 04 NZ 4667 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से उनके सीने में अंधरूनी चोंट आई है तथा पीकअप वाहन के सामने का भाग क्षति ग्रत हो गया है । घटना को वहां पर उपस्थित इतेश यादव, देव कुमार सिन्हा व अन्य लोग देखे है पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1
























