पिथौरा

पिथौरा : कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ कल

नंदकिशोर अग्रवाल ,
काकाख़बरीलाल@पिथौरा नगर ।
अग्रसेन भवन में 18 से 24 नवंबर तक श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। व्यासपीठ पर हरी वल्लभाशरण वृंदावन वाले होंगे।
माधव मित्र मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के बारे में आयोजक समिति ने बताया कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है। श्रोताओं के बैठक ब्यवस्था के लिए विशाल पंडाल बनाए गए है। कथा समय दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक है। कथा का आनलाइन प्रसारण भी किया जाएगा।
भागवत कथा के प्रथम दिन श्रीमद्भागवत महात्मय कथा, मंगलाचरण द्वितीय दिवस सुखदेव जी का प्राकट्य एवं कपिल अवतार तृतीय दिवस ध्रुव चरित्र एवं नर्सिंग अवतार की कथा चतुर्थ दिवस श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं वामन अवतार पंचम दिवस बाल लीला श्री गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग षष्ठम दिवस महाराश कथा उद्धव संवाद एवं रूखमणी विवाह कथा सप्तम दिवस सुदामा चरित्र सुकदेव पूजन के साथ कथा का विश्राम होगा समापन दिवस पर शाम हवन एवं आम भंडारा का आयोजन रखा गया है। आयोजक माधव मित्र मंडल ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!