नौगड़ी, धानापाली के पन्ना प्रमुखों की आवश्यक बैठक

शुकदेव वैष्णव,बसना विधानसभा -भाजपा मण्डल बसना के शक्ति केन्द्र नौगड़ी / धनापाली के संयोजक एवम सह संयोजकों सहित दस मतदान केन्द्रों के पन्ना प्रमुखों की बैठक नौगड़ी / धनापाली में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर माननीया श्रीमती रूपकुमारी चौधरी संसदीय सचिव व विधायक बसना के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

इस शक्ति केन्द्र के मतदान केन्द्रों, चंदखुरी, नौगड़ी, दुरुगपाली, कोलिहादेवरी, धुमाभाठा, गोहेदादर, भैसाखुरी, बाराडोली, पलसापाली से पन्ना प्रमुख इस बैठक में सम्मिलित हुए। सभी पन्ना प्रमुखों के कार्यों की समीक्षा ली गई। इस अवसर पर ओमप्रकाश चौधरी, रमेश अग्रवाल मण्डल अध्यक्ष बसना, टिकेलाल साव, डॉ. एन. के. अग्रवाल, संजय प्रधान, परदेश पटेल, सुनील प्रधान, प्रदीप प्रधान, बाबूलाल प्रधान, संतोषी ओगरे, मोहरसाय ओगरे, मोतीलाल पटेल , कलमध्वज पटेल व बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।


























