तुमगांव: सड़क किनारे खड़ी कार को ट्रक ने मारी ठोकर कार क्षतिग्रस्त

तुमगांव (काकाखबरीलाल ). आरक्षी केंद्र में अनिश अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह सतीगुढी चौक बैकुण्ठपुर गली वार्ड नं.14 थाना सिटी कोतवाली रायगढ जिला रायगढ(छ.ग.) का निवासी है दिनांक 26.02.2023 को अपनी वाहन कार i20 क्रमांक CG 07 AT 7770 में वह एवं उनके पत्नी वर्षा अग्रवाल , साला अनमोल अग्रवाल एवं भूपेश डालमिया के साथ बैठकर रामकृष्ण अस्पताल रायपुर गये थे , कार स्वयं चला रहा था , अस्पताल से वापस अपनी कार से घर आते समय रात्रि करीबन 02.00 बजे NH53 रोड लकडी टाल के सामने ग्राम कोडार के पास लघु शंका के लिए रोड के किनारे कार को खडी किया था , उनके साला अनमोल व भूपेश् डालमिया लघुशंका के लिये कार से उतरे। वह व और पत्नी वर्षा अग्रवाल कार में बैठे थे उसी समय अज्ञात ट्रक के चालक द्वारा अपनी ट्रक को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर कार को पीछे से ठोकर मार कर भाग गया। वाहन में बैठी पत्नी के दाहिने पैर में चोट लगा है तथा वाहन कार क्षतिग्रस्त हो गया है पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























