लोहे कारोबारी से 20 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर(काकाखबरीलाल)। राजधानी रायपुर के डूमरतराई इलाके के लोहा कारोबारी से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, पीड़ित रामअवतार अग्रवाल ने आरोपी प्रदीप अग्रवाल और गीतादेवी अग्रवाल के खिलाफ माना थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है.
डूमरतराई के लोहा कारोबारी रामअवतार अग्रवाल सिंघल प्राइवेट लिमिटेड फर्म से लोहे के उत्पाद बिलेट इंगेट का खरीदी बिक्री का काम करता है, आरोपी प्रदीप अग्रवाल और गीतादेवी अग्रवाल जो प्राइम गोल्ड सेल जेवीसी लिमिटेड का मुख्य संचालक , ने अपने प्रतिनिधि अचिन अग्रवाल के माध्यम से पीड़ित रामअवतार अग्रवाल से 2 गाड़ी बिलेट खरीदी का सौदा करवाया, और 15 दिन के भीतर पैसा भुगतान करने की बात कही, साथ ही रायपुर का अधिकृत डीलर बनाने का वादा किया था, पीड़ित ने जब 15 दिन बाद पैसों के लिए फोन लगाया तो उनके द्वारा घुमाया जाता था और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया, पीड़ित ने आरोपियों के दो चेक भी बैंक में लगाया लेकिन दोनों चेक पर्याप्त पैसेनही होने की वजह से बाउंस हो गया,, इसके बाद पीड़ित को अहसास हुआ कि वे धोखाधड़ी और ठगी के शिकार हो गए हैं, मामले की शिकायत माना थाना के दर्ज कराई गई है, पुलिस आरोपियों के तलाश में जुटी हुई है.






























