सरायपाली : स्कूल में व्यक्तिगत सुरक्षा शिक्षा क्रियान्वयन प्रशिक्षण का आयोजन

सरायपाली विकास खंड के शिक्षा विभाग में सेवारत समस्त शिक्षकों के लिए इन दिनों शासकीय हाईस्कूल झिलमिला सरायपाली में छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद रायपुर एवं अर्पण बाल लैंगिक शोषण से मुक्ति की ओर मुंबई की एक गैर सरकारी संस्थान के मुख्य प्रशिक्षक द्वय राजनारायण मौर्या एवं आकाश अहिरे द्वारा सरल एवं प्रभावशाली आकर्षक ढंग से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में बाल लैंगिक शोषण एक अत्यन्त संवेदनशील समस्या बन चुका है जिससे समाज में हिंसा शोषण दुर्व्यवहार और उपेक्षा के कारण 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के समग्र विकास में बांधा आती है जिसका प्रभाव उनके शारीरिक मानसिक सामाजिक एवं भावनात्मक विकास और लैंगिकता पर पड़ता है। इस गंभीर विषय पर अर्पण संस्थान का मानना है कि बाल लैंगिक शोषण व्यक्तिगत सुरक्षा शिक्षा को शिक्षकों सामाजिक कार्यकर्ताओं परामर्शदाताओं और समाजसेवी जिम्मेदार वयस्कों को अधिक से अधिक प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर सशक्त सुरक्षित समाज का निर्माण हो पाएगा ।





























