सरायपाली : काॅलेज में ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतिभा कॉलेज आफ एजुकेशन बालसी सरायपाली शनिवार को बी.एड. प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं के द्वारा ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता रखा गया। ग्रीटिंग कार्ड का थीम दीपावली का त्यौहार दिया गया।

जिसमें सभी छात्र छात्राओं ने दीपावली त्यौहार से संबंधित विभिन्न प्रकार के डिजाइन बच्चों के द्वारा बनाया गया एवं सजाया गया। निर्णायक के रूप में कालेज के प्राचार्य राजेंद्र चैधरी के द्वारा विजेता घोषित किया गया। बालक वर्ग में प्रथम स्थान गौरव निषाद को प्राप्त हुआ एवं द्वितीय स्थान चिराग पटेल को प्राप्त हुआ। बालिका में प्रथम स्थान आकांक्षा पुरोहित एवं द्वितीय स्थान लाजवंती साहू को प्राप्त हुआ। प्रथम स्थान एवं द्वितीय स्थान आने वाले विद्यार्थियों को प्रतिभा कॉलेज के सहायक प्राध्यापक श्रीमती दमयंती पटेल एवं रमा रवानी के द्वारा प्रस्थिति पत्र प्रदान किया गया एवं सभी छात्र छात्राओं को बधाई दिया गया। प्रतिभा कॉलेज के प्राध्यापक मुकेश पटेल, रमा रवानी, विजय प्रकाश प्रधान सहित सभी स्टाफ ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

























