महासमुंद : घोड़ारी में चेहरा जली लाश मिली पुलिस तफ्तीश में जुटी

महासमुंद. घोड़ारी में सोमवार सुबह एक चेहरा जली लाश मिली है. प्रथमदृष्टया युवक की लाश होने की बात कही जा रही है. पहचान छिपाने के उद्देश्य से चेहरा जला दिया गया है. बहरहाल, पुलिस ने प्रथमदृष्टया इसे हत्या मानते हुए अज्ञात आरोपियों पर धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में जुट गई है. मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव ने बताया कि आज अलसुबह ग्रामीणों और राहगीरों ने लाश देखी और थाने में सूचना दी. पुलिस के जवान वहां पहुंचे और देखा कि चेहरा छिपाने के उद्देश्य से जला दिया गया है.

उसके मुंह में चप्पल ठूंस दिया गया है. पहली तफ्तीश में ही मामला हत्या का प्रतीत होता है, लेकिन यह पोस्टमार्टम से पता चलेगा कि उसे हत्या के बाद जलाया गया है अथवा जिंदा जलाकर मारा गया है. बहरहाल, कोतवाली पुलिस लाश की शिनाख्त का इंतजार कर रही है. पंचनामे आदि के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेजा जाएगा. सिटी कोतवाली प्रभारी टीआई कुमारी चंद्राकर ने सोशल मीडिया पर अपना मोबाइल नंबर 8959439644, 9479192310 जारी किया है. इसकी पहचान होने पर सूचित करने का आग्रह आम जनता से की गई है.
























