बागबाहरा : होटल के सामने गाली देने से मना करने पर धारदार हथियार से हमला

बागबाहरा ( काकाखबरीलाल). सीमा बंजारे ने बागबाहरा आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड क्र 11 बाजार पारा बागबाहरा का रहने वाली है । कक्षा 10वी तक पढाई की है , बाजार पारा बागबाहरा में नास्ता होटल चलाती है । वह अपने पति राजा बंजारे से करीब 01 वर्ष पूर्व से गाली गलौच एवं मारपीट करने के कारण अलग रहती है दिनांक 06/07/2022 के शाम करीब 05.00 बजे उनके पति शराब पीकर उनके दूकान के सामने आया और हमेशा की तरह अश्लील गाली गलौच करने लगा उनके द्वारा होटल के सामने गाली देने से मना करने पर उनके पति राजा बंजारे द्वारा उनको अश्लील गाली गुप्तार करते चाकू जैसे तेजधार वाले वस्तु से मारपीट करने लगा वह अपने आप को छुड़ाकर भागकर घर अंदर चली गयी और दरवाजा बंद कर दी तब राजा बंजारे दरवाजा को धक्का देते मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा मारपीट करने से उनके कमर के दाहिना साईड ,दोनो हाथ के कलाई में चोंट आकर दर्द हो रहा है। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



















