सरायपाली

सरायपाली : दो मामले में वाहन चालक की ठोकर से दो युवक गंभीर

थाना अंतर्गत ग्राम पलसापाली में सड़क किनारे बैठे व्यक्ति को बाइक ने ठोकर मार दी। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार बंशीलाल पटेल ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह खेती किसानी का काम करता है। 28 सितंबर 2022 के रात को खाना खाकर घर में था, पता चला कि भतीजा मनोज पटेल का गांव के दर्री तालाब सिंघोडा मार्ग में एक्सीडेंट हो गया है तब वह वहा जाकर देखा तो भतीजा जमीन में पडा था उसके साथी भुवनेश्वर पटेल, जगदानंद पटेल एवं अन्य लोग भी वहां थे।

भुवनेश्वर पटेल से पुछने पर बताया कि वह, जगदानंद पटेल व मनोज पटेल दर्री तालाब सिंघोडा मार्ग में रोड किनारे बैठे थे कि करीब 8.30 बजे रात को मोटर सायकल क्रमांक सीजी 06 जीएस 4593 का चालक हेमलाल बरिहा अपने मोटर सायकल को तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक चलाते मनोज पटेल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे मनोज के सिर व शरीर के अन्य जगह में चोटे आई बताया। उक्त मोटर सायकल चालक उसके गांव का हेमलाल बरिहा था जो ग्राम शिवपुरी में घर जमाई रहता है। इसके बाद उन लोग 108 एम्बुलेंस बुलाकर ईलाज कराने शासकीय अस्पताल सरायपाली लाये है। उक्त घटना को भुवनेश्वर पटेल व जगदानंद पटेल देखे है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। वहीं अन्य मामले में पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रार्थी अमरनाथ बरिहा पिता रतालु बरिहा जाति बिंझवार ग्राम ढुटीकोना ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि विगत 25 सितम्बर को अपने खेत काम करने गया था काम कर जैसे ही खेत से सागरपाली लंबर रोड में पहुंचा था कि करीबन दिन समय 12.30 बजे साजापाली तरफ से मोटर सायकल क्रमांक सीजी 06 डी 0337 का चालक क्षत्रपाल यादव निवासी कोदापाली अपने मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये मुझे पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे वह वहां बेहोश होकर गिर गया था अस्पाताल में उसे होश आया तब घटना के बारे में उन्हें बताए। प्रार्थी के पैर के घुटना,सिर,चेहरा,माथा,दोनो हाथ, कमर एवं बांये कंधा में चोटे आई है। उसके पीछे पीछे उनकी पत्नि खुश बाई आ रही थी जो घटना को देखी है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!