बागबाहरा

बागबाहरा:प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत जुनवानी कला में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का समग्र लाभ

 

 

प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत 04 जून को बागबाहरा विकासखंड के ग्राम जुनवानी कला में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों तक विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना था। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और उन्हें आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं प्रदान की गई। इस अवसर पर कुल 9 पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। इन कार्डों के माध्यम से लाभार्थी अब प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक के निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा का लाभ देशभर के पंजीकृत अस्पतालों में प्राप्त कर सकेंगे। आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने वाले लाभार्थी इस प्रकार हैं वीरा कमार, सेतराम कमार, दिलीप कमार, समारी कमार, झरतू कमार, टिकेश कमार, राजा कमार, राजेश्वर कमार और गुज्जर कमार शामिल है।

इसके अतिरिक्त शिविर में 03 हितग्राहियों के आधार कार्ड का अपडेट, 01 नए आधार कार्ड का निर्माण, 01 नया बैंक खाता खोला गया, 02 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए और 01 हितग्राही को नया राशन कार्ड प्रदान किया गया। इस प्रकार के शिविर न केवल ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में सहायक हैं, बल्कि उनकी सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा को भी सुदृढ़ करते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!