
रामकुमार नायक,रायपुर ब्यूरो काका खबरीलाल
सरायपाली।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्व.राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शा.महाविद्यालय सरायपाली में सुबह 10 बजे रासेयो इकाई के समस्त कर्मचारी संगठनों के वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा सार्वजनिक स्थलों एवं गलियों की साफ सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत नगर पालिका के सभी सरकारी स्थलों, बाजार पड़ाव तथा मंदिरों में विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार वृक्षों। का रोपण पश्चात हृदय स्थल जयस्थम्भ चौक, बाजार चौक तथा बस स्टैंड के की साफ सफाई शामिल है।
उक्त कार्यक्रम में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी सामान्य इकाई उपेंद्र कुमार एवं महिला इकाई श्रीमती अनीता पटेल ,स्वयंसेवक -आरती पटेल उषा श्रेष्ठ, ज्योति, राजकुमारी पटेल ,चम्पा साहू मनोज प्रधान, अभिनय साह, मनोज बिश्रा, पटवारी लाल, दिव्या कुमार बारिक एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक लोकेश पटेल चैतन्य तांडी सम्मिलित थे।
उक्त जानकारी महाविद्यालय के वरिष्ठ स्वयंसेवक लोकेश पटेल जी ने दी।





























