महासुमंद
महासमुंद : ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत

महासमुंद. ग्राम मुढैना में शुक्रवार रात गणेश विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक व घायल ग्राम मुढैना का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए ट्रैक्टर को पलटा दिया। पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर क्रमांंक सीजी 06 जीएम 6708 से ग्राम मुढैना के गणेशोत्सव समिति वाले प्रतिमा विसर्जन कर वापस आ रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर सृष्टि स्टोन के पास पलट गया।इससे इंजन पर सवार मुढैना निवासी हेमंत यादव (25) व ट्राली में बैठा नोहर सिंह (25) दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हेमंत यादव को गंभीर चोट आने के कारण उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं नोहर सिंह को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
AD#1






















