महासमुंद

महासमुंद : हमर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने देश भक्ति पर आधारित आकर्षक चित्र बनाए

हमर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल लाफिन खुर्द में प्राचार्य भारत साहू व सभी शिक्षकों के मार्गदर्शन में चित्रकला एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं व दसवीं से 26 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी बच्चों ने देश भक्ति पर आधारित आकर्षक चित्र बनाए थे, जिसमें नम्रता साहू, साक्षी साहू एवम उमाभारती साहू को प्रथम स्थान, कु. मनीषा टंडन को द्वितीय स्थान एवं नेहा विश्वकर्मा, डागेश्वरी साहू को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।मेहंदी प्रतियोगिता में 6 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें उमा भारती कक्षा नवमीं को प्रथम स्थान, नम्रता कक्षा 9वीं को द्वितीय स्थान व मनीषा टंडन कब सदस्य को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। सभी प्रतिभागी छात्र – छात्राओं को संस्था के प्राचार्य ने बधाई देते हुए प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल स्टाॅफ एवं शाला विकास समिति के सदस्यों ने छात्रों को उनकी सफलता पर बधाई दी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!