महासमुंद : शिक्षक को विदाई देने उमड़ा पूरा गांव

करीब 34 वर्ष शिक्षकीय दायित्व का निर्वहन कर सेवानिवृत्त हुए शासकीय प्राथमिक शाला सिंघरूपाली के शिक्षक काशीराम पटेल को विदाई देने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। विदाई समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस युवा नेता दिव्येश अग्नि चंद्राकर शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों की ओर से काशीराम पटेल को शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही ग्राम की विभिन्न संस्था, संगठनों की ओर से भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।इस दौरान दिव्येश अग्नि चंद्राकर ने कहा कि समाज में शिक्षा का उजियारा फैलाने वाला हर शिक्षक वंदनीय है। समारोह में विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नेता सोनू राज, पत्रकार नोहर साहू, मनबोध धुव्र, जयलाल साहू, भुवन दीवान, लक्ष्मण ध्रुव, सरपंच प्रतिनिधि रामलाल दीवान, उपसरपंच मोहन धुव्र, पंचगण रागनी दीवान के साथ अन्य उपस्थित रहे।




















