छत्तीसगढ़

नौकरी : इनकम टैक्स इंस्पेक्टर और टैक्स असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती

इनकम टैक्स ने 3 सितंबर 2022 को रोजगार समाचार पत्र में नोटिस जारी किया था। नोटिस इनकम टैक्स इंस्पेक्टर और टैक्स असिस्टेंट पदों के लिए है। जो लोग उत्तर पूर्वी क्षेत्र (एनईआर) में नौकरी करना चाहते हैं, वे 16 सितंबर 2022 तक या उससे पहले ऑफलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर 2022 है।

यह भर्ती मेधावी खिलाड़ियों (Meritorious sportspersons) के लिए है। नियुक्ति ऐसे खिलाड़ी की होगी जिसने किसी भी गेम्स/स्पोर्ट्स में भाग लिया हो और विज्ञापन में निर्धारित अनुसार योग्य हो।

योग्यता

इनकम टैक्स इंस्पेक्टर – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री ली हो।

टैक्स असिस्टेंट – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री ली हो। साथ ही टाइपिंग स्पीड फास्ट होनी चाहिए।

उम्र सीमा

इनकम टैक्स इंस्पेक्टर – 18 से 30 वर्ष

टैक्स असिस्टेंट -18 से 27 वर्ष

सैलरी

इनकम टैक्स इंस्पेक्टर- 9300-34800 रुपये

टैक्स असिस्टेंट – 5200-20200 रुपये

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार अपने आवेदन अतिरिक्त / संयुक्त आयकर आयुक्त (मुख्यालय और टीपीएस) के ऑफिस में जमा कर सकते हैं। ‘मुख्य आयकर आयुक्त, एनईआर, पहली मंजिल, आयकर भवन, ईसाई बस्ती, जी.एस. रोड, गुवाहाटी, असम – 781005 डाक द्वारा / हाथ से ताकि 16 सितंबर 2022 को या उससे पहले (शाम 5.00 बजे तक) संबंधित कार्यालय में पहुंच सकें।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!