सरायपाली : घर के सामने लोगों को शराब पीने पिलाने की साधन उपलब्ध कराते युवक गिरफ्तार

सरायपाली. पुलिस को दिनांक 28 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम भीखापाली निवासी सरधाराम ओगरे अपने घर के सामने गली में लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहा है कि सूचना पर पुलिस की टीम मुखबिर के निशानदेही पर आरोपी के घर के सामने पहुंची । पुलिस को देखकर शराब पीने वाले व्यक्ति वहां से भाग गये। एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम सरधाराम ओगरे पिता गंगा ओगरे उम्र 25 वर्ष निवासी भीखापाली थाना सरायपाली का रहने वाला बताया एवं लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से 02 नग गोवा व्हिस्की शराब 180ml का खाली शीशी जिसमें शराब का कुछ अंश है, 2. नग खाली डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























