सरायपाली

सरायपाली : शासकीय उचित मूल्य की दुकान में नेटवर्क बना रोड़ा, वन नेशन वन राशनकार्ड योजना से लोग वंचित

सरायपाली.  वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत सभी कार्डधारी हितग्राहियों को देश के किसी भी राशन दुकानों में राशन लेने की छुट दी गई है, लेकिन सरायपाली के कुछ गांवों के राशन दुकानों में शासन की इस योजना का कार्डधारी हितग्राहियों को लाभ नहीं मिल रहा है।
नेटवर्क की समस्या
ताजा मामला ग्राम रिमझी में सामने आया है। जहां एक लखनपुर के हितग्राही को सेल्समैन द्वारा राशन नहीं दिया गया। वापस लौटा दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार विगत विगत दिनों ग्राम रिमजी के शासकीय उचित मूल्य की दुकान में लखनपुर की उर्मिला भोई पति गोकुल भोई कार्डधारी हितग्राही के सदस्य सुभाष भोई राशन लेने के लिए उचित मूल्य की दुकान रिमजी पहुंचे थे, तो उन्हें सेल्समैन द्वारा यह कहकर वापस लौटा दिया गया कि उनके यहां ऑनलाइन सिस्टम से राशन वितरण नहीं होता और ऑफलाइन में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू नहीं होने की बात कही गई। हितग्राही ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत किसी भी राशन दुकान से राशन उठा सकते हैं। उसी आस में वे रिमजी राशन दुकान राशन लेने पहुंचे थे। आगे उन्होंने बताया कि वह रिमझी में ही मजदूरी का कार्य करते हैं, इसलिए उन्हें वहां से राशन लेने में ज्यादा सुविधा होती। इसलिए वे वहीं से राशन उठाना जरूरी समझे, लेकिन उन्हें राशन नहीं दिया गया। राशन कार्ड धारी को वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत लाभ न मिलने से सवाल खड़े हो रहे हैं। इस संबंध में रिमजी दुकान के सेल्समेन मूलचंद पटेल से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस गांव में जितने भी कार्डधारी हैं, सभी को ऑफलाइन राशन दिया जाता है। नेटवर्क समस्या के कारण ऑफलाइन राशन वितरण होता है।

इस संबंध में फूड इंस्पेक्टर सुशीला गबेल से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि रिमझी में नेटवर्क की समस्या है। इसलिए वहां ऑफलाइन राशन वितरण होता है और जहां ऑफलाइन राशन वितरण होता है, वहां अन्य गांव के हितग्राहियों को वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत राशन नहीं दिया जा सकता। इसलिए उक्त हितग्राही को वहां राशन नहीं मिला।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!