देश-दुनिया
पुलिस ने 5 डकैतों को धर दबोचा

मेलछामुंडा पुलिस ने पांच मोस्ट वांटेड डकैतों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने झिमबहाल गांव के विनायक प्रधान, तेलमहुल गांव के सुनू पाण्डे, नकूल साहू, युधिष्ठीर कुमुरिया व मनोरंजन प्रधान को धर दबोचा। उनके पास चोरी के सामानो में ट्रैक्टर की बैटरी, टेंट हाउस की सामग्रियां जब्त की गई।पदमपुर एसडीपीओ विभूति भूषण भोई के निर्देश में मेलछामुंडा थाना अधिकारी बालुंकेश्वर नायक, एएसआई केतन धारुआ, उर्कुलु भोई, वासुदेव मेहेर, मंजू, सुशीला, व अर्जुन के साथ अन्य पुलिस कर्मी ने डकैतों को गिरफ्तार किया।
AD#1
























