छत्तीसगढ़

एक्सीडेंट के बाद घायल तीन युवकों को लेने नहीं आ पाई एम्बुलेंस, फिर

जिले में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जो मौके पर ही काफी देर तक पड़े रहे और मदद के इंतजार में तड़पते रहे। इस हादसे के कुछ देर बार इसी मार्ग से गुजर रहे राहगीरों की नजर इन पर पड़ी तो उन्होंने फौरन एम्बुलेंस से संर्पक किया। जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा-बचेली मुख्यमार्ग में कुम्हाररास के पास ट्रक की ठोकर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। जब इस मामले की जानकारी दंतेवाड़ा के यातायात पुलिस को मिली तो यातायात प्रभारी खुद घटना की जगह पर पहुंच गए। जिसके बाद बचेली के घायल युवक लक्ष्मण दुर्गम (28), जितेंद्र कुमार (26) और कमालूर स्कूल पारा के रहने वाले अनूप भास्कर (24) को अपने वाहन में बिठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। इनका इलाज जारी है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!