सरायपाली: अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी



सरायपाली( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में छतराम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम झालपाली में रहता है । खेती किसानी का काम करता है ग्राम झालपाली के सराई टिकरा पैतृक जमीन खसरा नंबर 494,495 में कास्तकारी हेतु स्वयं के द्वारा 15-20 वर्ष पूर्व बटवारा नहीं हुआ था उस समय बोर कराया था उक्त बोर से दोनो खसरा नंबर की जमीन पर सिंचाई कार्य कर रहे थे सन 2013 में आपसी भाई बंटवारा में खसरा नंबर 494 जिस पर बोर हुआ है उक्त जमीन छोटे भाई सेतलाल को तथा खसरा नंबर 495 की जमीन स्वयं को बंटवारा में मिला है दोनो भाई एक ही बोर से सन 2023 तक कृषि कार्य करते आये सेतलाल का सम्बधी खिकराम तुम्हारे हिस्से में बोर आया है तुम पानी क्यों दे रहे हो कहकर दोनो भाई के बीच मतभेद पैदा कर दिया है । सन 2023 में रबि फसल के लिये छोटा भाई फसल के लिये पानी नहीं दिया तथा बोर पर आने पर मारने पीटने की बात करने लगा तो बोर के पानी के लिये केस किया केस के सिलसिले में दिनांक 21.02.2024 को सुबह 09.00 बजे अपने वकील के पास सरायपाली जा रहा था गांव से कुछ दुरी पर सराई टिकरा बोईर झाड के पास पहुंचा था कि सेतलाल, खेलकुमार , खिकराम साहू तीनो लाठी डण्डा से लेस होकर रास्ता में रोक लिया एवं कहां जा रहा है कहकर जान सहित मारकर फेंक देगे कहकर अश्लील गाली गलौच करने लगे गाली गलौज से मना किया व रास्ता से हटने के लिये बोला तो खिकराम साहू मारो साले को बोला डर के मारे खेत कि ओर भागने लगा तो तीनो खेत तक मारने के लिये दौडाया किसी तरह से जान बचाकर वहां से भागा और अपने मोबाइल फोन से अपने पुत्र कमल कुमार व पत्नि विशाखा बाई को घटना की जानकारी दिया मारने के लिये लाठी लेकर दौडाते गांव के रत्थूलाल नागवंशी, बिहारीलाल साहू व अन्य लोग देखे पुलिस ने 294-IPC, 34-IPC, 341-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























