महासमुंद : स्कुटी ने बाईक को मारी ठोकर मामला दर्ज

महासमुंद (काकाखबरीलाल). योगेश सिंह चंदेल ने महासमुंद आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ईमली भाठा महासमुन्द का निवासी है किसानी का करता है । दिनांक 30.06.22 को अपनी मोटर सायकल क्र0 CG 06 GQ 7530 से शाम करीब 06.00 बजे अपने चौकीदार भरत ध्रुव को बैठाकर तुमगांव रोड पेट्रोल पंप से पेट्रोल डला कर, महासमुन्द शहर की ओर आ रहा था कि शारदा मंदिर के आगे पहुचा था की बाये साइड से अंदर गली से स्कूटी क्र0 CG06 GG 8570 का चालक महेन्द्र पाल अपने स्कूटी को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये लाकर मेरे मोटर साईकल को ठोकर मार एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे मै और पीछे बैठे भरत ध्रुव मोटर सायकल सहित रोड पर गिर गये। एक्सीडेन्ट से उनके दाहिने आंख के उपर नीचे एवं बाये हाथ मे चोट आयी है तथा भरत ध्रुव को भी चोटे आयी है। पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज किया है।
































