महासुमंद

महांसमुद : रेत परिवहन से मना करने पर पिटाई

महांसमुद (काकाखबरीलाल). रेत परिवहन करने वालों को परिवहन से मना करने पर पंच पति से मारपीट का मामला सामने आया है। चिंगरौद निवासी गोवर्धन निषाद की पत्नी तुलेश्वरी निषाद वार्ड क्रमांक 12 से पंच है। 14 अगस्त को ग्राम पंचायत चिंगरौद की सरपंच लुकेश्वरी साहू, उपसरपंच हरि यादव, सभी पंच और ग्रामीणों ने गांव के ही खेमराज बोरे को गांव के अंदर से रेत परिवहन करने से मना किया था।इससे खेमराज बोरे को गुस्सा आ गया और उसने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद रात करीब 10 बजे वह पंच तुलेश्वरी निषाद के घर पहुंच गया। उसने घर के बाहर तुलेश्वरी के पति की डंडे से पिटाई की। आवाज सुनकर जब पड़ोसी बाहर निकले तो खेमराज फरार हो गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज तलाश में जुटी हुई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!