सरायपाली

शासकीय प्राथमिक शाला बस्ती सरायपाली में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया

 

सरायपाली@काकाखबरीलाल। शासकीय प्राथमिक शाला बस्ती सरायपाली में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि श्रीमती सुशीला गंगाराम पटेल उपाध्यक्ष नगरपालिका परिषद सरायपाली,अध्यक्षता श्रीमती राखी गणेश चौहान पार्षद वार्ड नंबर 15 एवं श्री गंगाराम पटेल पूर्व पार्षद , श्री गणेश चौहान संकुल समन्वयक उपस्थित रहे ,प्रधान पाठक राजेश प्रधान द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया एवं अतिथियों द्वारा बच्चों को गुलाल ,मिठाई खिलाकर शाला में प्रवेश उत्सव को धूम धाम से मनाया गया ,बच्चों को पुस्तक वितरण भी किया गया,शाला में सहायक शिक्षक कमलेश कुमार निराला ,सफाई कर्मचारी दिलीप अंचल भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!