रायपुर

छत्तीसगढ़ में राजकीय शोक का ऐलान, किसी तरह का शासकीय कार्यक्रम नहीं होगा आयोजित

रायपुर(काकाखबरीलाल ) राज्य सरकार ने आज प्रदेश में राजकीय शोक का ऐलान किया है। कुवैत के प्रशासक शेख सबा-अल-अहमद,अल जाबेर-अल-सबा के निधन पर गृह मंत्रालय ने 4 अक्टूबर को देश में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया था। केंद्र के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने भी शोक की घोषणा की है। शोक के दौरान सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। आपको बता दें कि 1 अक्टूबर को गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था कि , ‘दिवंगत गणमान्य शख्स के सम्मान में भारत सरकार ने फैसला किया है, कि आज 4 अक्टूबर 2020 को पूरे भारत में एक दिन का राजकीय शोक मनाया जाएगा।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!