सरायपाली
सरायपाली : सांप काटने से एक व्यक्ति की मौत

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम केजुआ में सांप काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 अगस्त की सुबह केजुआ निवासी नवीन नायक पिता जलंधर नायक उम्र 40 साल को सांप ने काट लिया. उसे इलाज के लिए सरायपाली के शासकीय अस्पताल लाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना सम्बन्धी सुचना मृतक के पुत्र उदय नायक ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
AD#1


























