छत्तीसगढ़

5वीं से 12वीं पास के लिए नौकरी का मौका धागा फैक्ट्री में ट्रेनी पद पर भर्तियां

 

छत्तीसगढ़ के 5वीं से 12वीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका है। इसके लिए कोरिया जिले में MP के पीथमपुर स्थित धागा फैक्ट्री मेसर्स प्रतिभा सिन्टेक्स लिमिटेड की ओर से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप जिले की अलग-अलग ITI कैंपस में 27 से 31 दिसंबर तक लगाया जाएगा। प्लेसमेंट कैंप में ट्रेनी पदों के लिए भर्तियां होंगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि 27 दिसंबर को चिरमिरी, 28 दिसंबर को बैकुंठपुर, 29 दिसंबर को कटगोड़ी, 30 दिसंबर को मनेंद्रगढ़ और 31 दिसंबर को जकनपुर स्थित ITI परिसर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। 250 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस संबंध में सभी शर्तें कंपनी की ओर से तय की गई है।

यह डॉक्यूमेंट लेकर आना होगा
प्लेसमैंट कैंप में शामिल होने के लिए आवेदक 2 पासपोर्ट फोटो, रोजगार पंजीयन कार्ड, पद के अनुसार अंकसूची व प्रमाण पत्रों और एड्रेस प्रूफ की मूल प्रति। इसके अतिरिक्त सभी की स्व प्रमाणित छाया प्रति के साथ सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक रोजगार कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि नियुक्ति के बाद सेवा-शर्ते प्रतिष्ठान के अनुरूप होगी। आवेदक इस संबंध में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर लें।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!