देश-दुनिया

इस दिन खाते में आएगी PM सम्मान निधि की 11वीं किस्त, जल्द करवा ले ये काम

देश के नागरिकों के लिए केंद्र की मोदी सरकार कई योजनाओं संचालित कर रही है। योजनाओं की इस फेहरिस्त में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का भी नाम शामिल है। यह योजना देश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए चलाई जाती हैइसके तहत किसानों को साल में 6 हजार रुपए की प्रदान की जाती है। देश भर के किसानों को इस योजना की 11वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त का पैसा (2 हजार रुपये) किसानों के अकाउंट में 31 मई को ट्रांसफर किया जा सकता है।
इन किसानों को नहीं मिलेंगे पैसे
Big update for PM Samman Nidhi scheme जिन किसानों को पीएम किसान योजना के दो हजार रुपये चाहिए, उन्हें ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। सरकार ने आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना दी है कि 31 मई तक किसान ई-केवाईसी को करवा सकते हैं। इसे अनिवार्य कर दिया गया है।

ऐसे में माना जा रहा है कि जिन किसानों की ई-केवाईसी नहीं होगी, उन्हें दो हजार रुपये ट्रांसफर नहीं किए जाएंगे। वहीं, ई-केवाईसी करवाने के दो तरीके हैं। पहला पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाकर आधार कार्ड और ओटीपी के जरिए से और दूसरा है सीएससी सेंटर पर जाकर करवाना।

इन स्टेप्स से करवाएं ईकेवाईसी
1. सबसे पहले पीएम किसान योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
2. अब यहां आपको फार्मर कॉर्नर दिखाई देगा, जहां पर ईकेवाईसी टैब पर क्लिक करें।
3. अब एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आधार नंबर को डालें और सर्च टैब पर क्लिक करें।
4. अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा।
5. ओटीपी सब्मिट पर क्लिक करें। आधार रजिस्टर्ड मोबाइल ओटीपी डालें और आपका ईकेवाईसी हो जाएगा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!