छत्तीसगढ़

महासमुंद : महासमुंद जिले में 18 परिवहन सुविधा केन्द्र किए जायेंगे स्थापित

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा परिवहन सुविधा केन्द्र मार्गदर्शिका-2022 के अनुसार परिवहन सुविधा केन्द्र स्थापित किया जाना है। इसके लिए जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय महासमुंद द्वारा सूचना प्रकाशित कर जिले में 18 परिवहन सुविधा केन्द्र स्थापित करने के लिए आवेदन स्वीकार किए गए थे। परिवहन सुविधा केन्द्र मार्गदर्शिका 2022 में दिए शर्तों के अनुसार 18 आवेदकों का अस्थायी रूप से चयन किया गया है।
इनमें जिले के महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत पीयूष च्वाॅइस सेंटर एंड परिवहन सुविधा केन्द्र के लिए आयुष कुमार साहू, प्रगति कम्प्यूटर सेंटर एंड परिवहन सुविधा केन्द्र के लिए सुमन कुमार, शुक्ला परिवहन सुविधा केन्द्र पटेवा के लिए सुनील शुक्ला, हितेश कम्प्यूटर एंड परिवहन सुविधा केन्द्र के लिए हितुश चन्द्राकर, ग्लोबल ईटी परिवहन सुविधा केन्द्र के लिए रत्नसागर अग्रवाल, अम्बे परिवहन सुविधा केन्द्र के लिए वैभवी गुप्ता, संयम डिवाईस परिवहन सुविधा केन्द्र के लिए संयम डिवाईस (प्रो. हेमन्त जैन), श्री साईबर जोन परिवहन सुविधा केन्द्र के लिए सोमेश दावड़ा शामिल है।
इसी तरह बागबाहरा विकासखण्ड के अंतर्गत गण्डेचा कम्प्यूटर सेंटर एंड परिवहन सुविधा केन्द्र के लिए अतुल गण्डेचा एवं माॅ चण्डी परिवहन सुविधा केन्द्र के लिए मयंक शर्मा शामिल है। पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत आर.के. टेक्नोलॉजी, चॉइस सेंटर के लिए प्रसन्न कुमार प्रधान, रूपेश्वरी साहू परिवहन सुविधा केन्द्र पिथौरा के लिए रूपेश्वरी साहू, दुलीकेशन साहू परिवहन सुविधा केन्द्र के लिए प्रो. दुलीकेशन साहू एवं शिवा टेलीकाॅम एंड परिवहन सुविधा केन्द्र के लिए शशिकला तिवारी शामिल है। इसी तरह बसना विकासखण्ड अंतर्गत लक्ष्मी परिवहन सेवा केन्द्र के लिए नितेश कुमार मसीह, आशुतोष कम्प्यूटर एंड परिवहन सुविधा केन्द्र के लिए आशुतोष डड़सेना, सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत अन्नु कम्प्यूटर्स एंड परिवहन सुविधा केन्द्र के लिए घनश्याम पटेल, माॅ शारदा कम्प्यूटर्स एंड परिवहन सुविधा केन्द्र के लिए चन्द्रकला साहू का चयन किया गया है। अस्थायी चयनित सूची में दावा-आपत्ति 03 जून 2022 शाम 5ः30 बजे तक आमंत्रित किया गया है। निर्धारित तिथि व समय के उपरांत प्राप्त होने वाले दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!