छत्तीसगढ़
पिथौरा : गडबेडा टिकरापारा में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

पिथौरा पुलिस को 09 मई को मुखबीर सूचना मिली की ग्राम गडबेडा टिकरापारा में बरातू राम कुर्रे अपने घर बाडी में केला पेड के नीचे अवैध रूप से बिक्री करने हेतु महुआ शराब छुपाकर रखा है सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर बरातू राम के बाड़ी में रैड कार्यवाही किया गया महुआ शराब रखने के संबंध में पूछताछ करने पर अपने बाडी के उत्तर पश्चिम कोना में केला पेड के नीचे से एक पीला रंग की 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में रखे करीब 03 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब को निकाल कर पेश किया एक पीला रंग की पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में रखे करीब 03 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब किमती 600 रूपये के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1


























