छत्तीसगढ़

सरायपाली : लुकापारा रोड़ किनारे शराब पीने पिलाने के साधन उपलब्ध कराते युवक गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस को दिनांक 06/05/2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम लुकापारा रोड़ किनारे में एक व्यक्ति लोगो को शराब पीने पिलाने की साधन पानी, गिलास उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन कर रहा है कि सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किये शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये। आरोपी जितेंद्र सोनी पिता शशिकुमार सोनी उम्र 24 साल जाति सोनार साकिन स्कूलपारा सिंघनपुर थाना बसना को डिस्पोजल गिलास, पानी पाउच रखकर लोगो को शराब पीने का साधन उपलब्ध कराकर धन अर्जन करते हुये पकडा गया। आरोपी के कब्जे से एक सीलबंद स्पेशल गोवा अंग्रेजी शराब पौवा में 180ml भरी हुई, एक सील टूटी हुई स्पेशल गोवा अंग्रेजी शराब पौवा में 50ml भरी हुई जुमला करीबन 230ml शराब किमती 150रू. ,2 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास , 2 नग पानी पाऊच किमती 10रू. जुमला किमती 160 रू.को जप्त कर गिरफ्तार किया गया पुलिस ने 36(क) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!