छत्तीसगढ़
महांसमुद: जिला जेल में बंदी दे रहे हैं कांलेज की परीक्षा

महासमुंद जिला जेल में पहली बार बंद 2 विचाराधीन बंदी कॉलेज की परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा ऑनलाइन होने के कारण दोनों जेल में ही रहकर पर्चा हल कर रहे हंै। जेलर मुकेश कुशवाहा ने बताया कि बसना थाना क्षेत्र के कलकसा निवासी अर्जुन सिंह रविवि से बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा दे रहा है। वहीं महासमुंद कोतवाली थाना क्षेत्र के एकता चौक निवासी ओजस्वी नामदेव बीकॉम की परीक्षा दे रहा है।
पर्चा हल करने के बाद इनकी उत्तरपुस्तिकाएं कॉलेज में जमा कराई जाती है। अर्जुन सिंह बसना के कॉलेज से परीक्षार्थी हैं। ऐसे में पर्चा हल करने के बाद अर्जुन की उत्तरपुस्तिका को जमा करने के लिए एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई है। वहीं ओजस्वी पीजी कॉलेज से बीकॉम की परीक्षा दे रहा है। ऐसे में उसके परिजन उत्तर पुस्तिका जमा करने के लिए कॉलेज जाते हैं।
AD#1



























