छत्तीसगढ़

तुमगांव: किराना दुकान में लोगों को शराब पिलाते महिला गिरफ्तार

तुमगांव पुलिस को मुखबिर से सुचना मिला कि बाजारपारा वार्ड नं 07 में श्रीमती सविता तारक अपने किराना दुकान के सामने लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रही है एवं शराब पीने का सुविधा उपलब्ध करा रही है कि सूचना पर पुलिस की टीम मुखबिर के बताये अनुसार बाजारपारा वार्ड नं 07 तुमगांव पहुंचे जहां श्रीमती सविता तारक के किराना दुकान में एक महिला लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रही थी एवं शराब पीने का सुविधा उपलब्ध करा रही थी, शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए, मौके पर किराना दुकान में उपस्थित महिला से नाम पता पूछने पर अपना नाम श्रीमती सविता तारक पति राजू तारक जाति धीवर उम्र 30 वर्ष साकिन बाजार पारा वार्ड नं 07 तुमगांव थाना तुमगांव जिला महासमुंद(छ.ग.) का रहने वाली बतायी जो अपने किराना दुकान के सामने लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाते हुए मिली। जिसे धारा 91 जा.फौ. का नोटिस देकर अवैध रूप से शराब पिलाने एवं शराब पीने का सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में लायसेंस, परमिट मांगा गया जो शराब पिलाना स्वीकार करते हुए कोई लायसेंस, परमिट नहीं होना लिखित में दिया। जिसके कब्जे से 01 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब 180 ML वाली में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 60 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जप्त किया गया। आरोपीया के विरुद्ध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!