छत्तीसगढ़
सरायपाली: ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेला में 1217 लोगों को मिला लाभ

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में आजादी के अमृत महोत्सव 75 वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद जनपद सरायपाली अध्यक्ष कुमारी भास्कर के द्वारा किया गया . और सभी को अपना हेल्थ कार्ड आयुष्मान कार्ड बनाने की अपील की गई इस शिविर में 1217 लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ , विधायक द्वारा स्वयं का हेल्थ कार्ड बनवाया गया इस अवसर पर मेडिकल बोर्ड के डॉक्टर के गजभिये, अरविंद कुमार गुप्ता, डॉक्टर मानस अंकुर सतपथी, डॉक्टर नारायण साहू, योगेश बरिहा, डॉक्टर आकांक्षा तिवारी टेकलाल नायक विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह विकासखंड प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरें आदि उपस्थित थे.
AD#1

























