सांकरा
सांकरा: गड्डा खोदने से मना करने पर ईट से हमला

सांकरा. आरक्षी केद्र में हेमंत प्रधान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम लारीपुर का निवासी है ।

कक्षा 05 वी तक पढा है । खेती किसानी का काम करता है । दिनांक 08.11.2023 को सुबह अपने खेत में काम करने के लिए गया था जब खेत से वापस घर आया तो देखा तो घर के सामने बडे भाई का लडका विदेशी प्रधान गड्डा खोद दिया था जिसको मना करने पर अशलील गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए विदेशी प्रधान अपने हाथ में रखे ईंट से सिर में मारा है जिससे सिर से खुन बहने लगा मारपीट को देखकर पत्नि श्रीमति सरिता प्रधान बीच बचाव करने आई तो उसके साथ भी विदेशी प्रधान गाली गलौच कर छिना झपटी किया घटना को सुमीत प्रधान व हितेश भोई देखे है और बीच बचाव किए है । पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1






















