सरायपाली: अज्ञात कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते बाईक को मारी ठोकर दो की मौत

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत अज्ञात कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे दो यूवक की मौत हो गई जिस पर मामला दर्ज किया गया है। अर्जुन सिंह नागवंशी ने पुलिस को बताया कि वह साकिन बहामा थाना लैलुंगा जिला रायगढ़ छ0ग0 का रहने वाला है, कुनकुरी बिजली आफिस में लाईनमेन का काम करता है । दिनांक 04/11/2025 को सुबह करीब 07:30 बजे मोबाईल से प्रदीप कुमार नागवंशी से सूचना मिला कि रिश्तेदारी के भाई जयराम नागवंशी पिता चमरसाय नागवंशी उम्र 32 साल ग्राम घटगांव थाना लैलुंगा जिला रायगढ़ छ.ग., ओमप्रकाश नागवंशी पिता कुंवरसाय नागवंशी उम्र 16 वर्ष ग्राम कठईबहला थाना बागबहार जिला जशपुर छ.ग., लिंगुराज नागवंशी पिता चमरसाय नागवंशी उम्र 16 साल ग्राम घटगांव थाना लैलुंगा जिला रायगढ़ छ.ग. तीनो अपने मोटर सायकल क्रमांक CG13 AY 6761 से लोहाण्डीगुड़ा बस्तर से अपने गांव घटगांव आने के लिए दिनांक 03/11/2025 के रात्रि में 10 बजे निकले थे जिनका दिनांक 04/11/2025 के सुबह करीब 06:00 बजे के आसपास सरायपाली क्षेत्र नेशनल हाईवे में एक्सीडेंट हो गया है सूचना मिलने पर घर परिवार में सूचना देकर, अपने दोस्त पद्मलोचन सिदार, रवि कुमार के साथ सरायपाली आया । शासकीय अस्पताल सरायपाली में जाकर देखा तो जयराम नागवंशी, ओमप्रकाश नागवंशी का शव अस्पताल में रखा गया था अस्पताल में पुछने पर बताये कि लिंगुराज को गंभीर अवस्था में रायपुर रिफर किये हैं । घटना के संबंध में बताये कि जयराम नागवंशी, ओमप्रकाश नागवंशी एवं लिंगुराज नागवंशी मोटर सायकल सहित NH53 ग्राम परसदा मेन रोड नाला के आगे रोड में एक्सीडेंट होकर पड़े थे जिसे टोलप्लाजा के एंबुलेंस वालों के द्वारा अस्पताल लाया गया था घटना स्थल के आसपास में पुछने पर बताये कि एक अज्ञात सफेद रंग का कार का चालक के द्वारा एक्सीडेंट करने से यह दुर्घटना घटी है । पुलिस ने 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























