छत्तीसगढ़

वेयर हाउस चौक में दुपहिया वाहन में लगी आग, बाल-बाल बचा युवक

बिलासपुर जिले से दुपहिया वाहन में आगजनी की घटना सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक घटना वेयर हाउस चौक के पास की है. बताया जा रहा है कि वाहन मालिक खुद आग बुझाने की मशक्कत करता रहा. फ़िलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. आग की लपटों में पूरा वाहन जलकर नष्ट हो गया. इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि बाइक में लगी आग से कोई जनहानि नहीं हुई है. पुलिस जांच में जुट गई है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!