रायपुर

छतीसगढ़ में दो दिन पहले दस्तक दे सकता है मानसून

रायपुर (काकाखबरीलाल). दक्षिण-पश्चिम मानूसन की रफ्तार ने जिस तरह की तेजी पकड़ी, अगर स्थिति में बदलाव नहीं हुआ तो रायपुर समेत मध्य क्षेत्र में इसकी दस्तक समय से पहले हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि रायपुर में 17 जून को मानसून पहुंचने की संभावना थी लेकिन नया सिस्टम बनने के कारण संभव है कि अब रायपुर में चार दिन पहले 13 जून को मानसून दस्तक दे दे।उल्लेखनीय है कि पूर्व में छत्तीसगढ़ में 13 और रायपुर में 17 जून को मानसून पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई थी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक चार दिन बाद बंगाल की खाड़ी में हलचल होगी और यह मानसून को आगे बढ़ाने में सहायक होगा। इस दौरान प्री-मानसून वर्षा होने का प्रबल अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछली बार भी मानसून ने रायपुर में तीन दिन पहले दस्तक दी थी और इस बार भी कुछ ऐसा होने का अनुमान है।
वर्तमान में वातावरण के निम्न स्तर पर नमी आ रही है। वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़कर मध्य अरब सागर, संपूर्ण तटीय कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के अधिकतर हिस्से में पहुंच गया है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पूर्व के कुछ हिस्से बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्से तक मानसून सक्रिय होने की संभावना है।

वर्तमान में गर्मी अपना असर नहीं दिखा रही है मगर नमी की वजह से उमस ने लोगों को हलाकान कर दिया है। अभी रायपुर समेत सभी शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री नीचे चल रहा है। वहीं रात का तापमान भी अधिक नहीं होने की वजह राहत है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!