छत्तीसगढ़

फाल्गुनी नायर बनीं भारत की अमीर महिला अरबपति…

ब्यूटी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Nykaa की फाउंडर फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में हैं. Nykaa के IPO की बंपर कामयाबी की बदौलत नायर ने अब Hurun Global Rich List 2022 में इंट्री मार ली है. इस लिस्ट में नायर को भारत की सबसे सफल सेल्फ-मेड महिला के रूप में जगह मिली है. उन्होंने 7.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति (Falguni Nayar Net Worth) के साथ Biocon की किरण मजूमदार-शॉ (Kiran Mazumdar-Shaw) को पीछे छोड़ दिया है.

Falguni और उनके पति संजय नायर 2022 के Hurun Global Rich List में शामिल किए गए Top 10 New Entrants में शामिल हैं. Hurun ने कहा है कि नायर की इंट्री Nykaa के IPO की सफलता की वजह से संभव हो सकता है. कंपनी का आईपीओ 82 फीसदी से ज्यादा प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ था. लिस्टिंग के बाद कंपनी का मार्केट कैप एक लाख करोड़ के पार पहुंच चुका है.

भारत में हैं 215 अरबपति

अरबपति की संख्या के लिहाज से भारत का स्थान दुनियाभर में तीसरे स्थान पर आता है. भारत में इस समय 215 अरबपति हैं. यह संख्या पिछले साल के मुकाबले 38 ज्यादा है. हेल्थकेयर में 46, कंज्यूमर गुड्स में 29 और केमिकल सेक्टर्स में 23 अरबपति हैं. कुल 180 भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में इजाफा देखने को मिला. वहीं. 23 अरबपतियों की संपत्ति घटी. 11 लोग अरबपतियों की लिस्ट से बाहर हो गए जबकि 12 भारतीय अरबपतियों के स्थान में कोई बदलाव नहीं हुआ.

Hurun Global Rich List 2022 में मुकेश अंबानी की संपत्ति 103 अरब डॉलर आंकी गई है और वह भारत के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं. दुनियाभर के 100 सबसे अमीर लोगों में 24 नए चेहरे शामिल हैं. इनमें भारत के सीरम इंस्टीच्युट के साइरस पूनावाला भी शामिल हैं.

2012 में Nykaa की स्थापना

नायर ने 2012 में Nykaa की स्थापना की थी. यह कंपनी 4,000 ब्यूटी, पर्सनल केयर और फैशन ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स ऑफर करती है. कंपनी अपनी वेबसाइट, ऐप और स्टोर्स के जरिए अपने प्रोडक्ट्स बेचती है. आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई करने वाली नायर ने कंसल्टिंग इंडस्ट्री के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने 18 साल तक कोटक महिंद्रा बैंक में काम किया. वह कोटक महिंद्रा इंवेस्टमेंट बैंक की मैनेजिंग डायरेक्टर और कोटक सिक्योरिटीज की डायरेक्टर रह चुकी हैं.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!