बसना

छ. ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन जिला महासमुंद इकाई द्वारा किया गया होली मिलन व सम्मान समारोह

दुर्घटना में पैर फैक्चर हुए,पत्रकार सीडी बघेल को देखने पहुंचे अमित गौतम ।

बसना।प्रदेश के सबसे बड़े पत्रकार यूनियन छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की जिला इकाई महासमुंद द्वारा बसना में होली मिलन व पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम थे । कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी पत्रकारों को माथे पर टीका लगा कर उनका अभिनंदन किया गया । प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने यूनियन को किस तरह मजबूत करना है उस पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए साथ ही ग्रामीण पत्रकारों को हो रही समस्या पर भी किस तरह यूनियन उनके साथ खड़ा है इस पर भी अपनी बात रखी जिसका सभी पत्रकारो ने ताली बजाकर स्वागत किया । कार्यक्रम के पश्चात क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार सी डी बघेल के ग्रहग्राम भुकेल में एक रैली के रूप में पहुँचकर उनका कुशलक्षेम जाना व यूनियन के माध्यम से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया ।

कार्यक्रम के अंत में महासमुंद जिला इकाई द्वारा सभी पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवक दास दीवान प्रदेश महासचिव,सह सचिव अमर सादाना, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश वैष्णव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कान्हा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अमिताभ पाल जिला, महासचिव संतोष पटेल कार्यक्रम मे शामिल रहे । इस कार्यक्रम में जिला बलौदाबाजार के भी साथी उपस्थित रहे
कार्यक्रम में अनुराग नायक ब्लॉक अध्यक्ष बसना, प्रताप रुद्र साहू ब्लाक महासचिव, उत्तर कुमार कौशिक,नरसिंह मानिकपुरी, रुपेश श्रीवास जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार, विद्या शंकर दास, भूषण लाल साहू, ताराचंद पटेल, राजेश साहू,अविनाश नायक, दशरथ साहू,संत,संजय, सविता दास, रूपलाल नंद,संतोष पटेल अमिताभ पाल जिला अध्यक्ष महासमुंद, श्याम साहू,भूषण साहू, धनेश्वर प्रधान, संजय प्रधान, वरिष्ठ पत्रकार मुन्नी लाल अग्रवाल,उमाकांत नायक,गेवेंद्र काले,जीवन लाल ध्रुव,रजनी कौर,संध्या सेन,जागेश्वर पटेल, ख्वाजा मोहम्मद इमरान, कमलेश चौहान, राजू कीर्ति चौहान,प्रकाश सहित अनेकों पत्रकार कार्यक्रम में मौजूद थे ।

उक्त कार्यक्रम की सफलता पर बधाई व शुभकामनाएं देने वालो में प्रदेश संरक्षक सर्वश्री एनआरके पिल्लई, सीएल जैन सोना, रमेश खंडेलवाल, बी एस प्रसाद,अनिल साखरे, आरबी वर्मा, अश्वनी पटनायक, रहमान अली, विदेश द्विवेदी, एस के मिश्रा, उदय मिश्रा, प्रदेश सलाहकार अनिल गर्ग, राधेश्याम महंत, महेश आचार्य, घनश्याम शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सोनी, प्रदेश महासचिव सेवकदास दीवान, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी, प्रदेश सचिव लक्ष्मण लोहिया, प्रदेश सचिव विपुल कनैया, प्रदेश सचिव अर्जुन झा, प्रदेश सचिव जितेंद्र नामदेव, प्रदेश संगठन सचिव निरंजन दास महंत,प्रदेश संगठन सचिव भैरवशंकर साहू,प्रदेश संगठन सचिव ललित ठाकुर, प्रदेश सह सचिव श्रीमती कमलेश सारस्वत, प्रदेश सह सचिव जयेश ठाकुर, प्रदेश सह सचिव संजय लिखितकर,चंद्रशेखर दास वैष्णव, जीवन नाहटा, प्रकाश शर्मा, रोहित खड़तकर, दुर्ग संभाग अध्यक्ष खेमराज देवांगन, बिलासपुर संभाग अध्यक्ष नीलम दास पड़वार,बस्तर संभाग अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव सहित सभी सदस्यों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की व यूनियन के उज्वल भविष्य की कामना की।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!