छत्तीसगढ़
कांग्रेस भवन के कर्मचारी पर चाकू से हमला पुलिस जांच में जुटी

राजधानी रायपुर के समीप बोरिया खुर्द में कांग्रेस भवन के कर्मचारी को चाकू मारा गया है। कांग्रेस भवन के कर्मचारी धनंजय मिश्रा को चाकू मारा गया। हमले में बुरी तरह घायल हो गए हैं उन्हें इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती करवाया गया है। टिकरापारा थाना क्षेत्र का मामला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
AD#1























