भीषण गर्मी में भी निरंतर सेवा दे रहे है, रक्तदान सेवा समिति रायपुर के रक्तवीर

रायपुर।रक्तदान सेवा समिति सरायपाली छत्तीसगढ़ के द्वारा पिछले 06 सालों से निरन्तर छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में नि:शुल्क ब्लड मुहैया करवाया जा रहा और अब तक 19000+ मरीजों को निःशुल्क ब्लड उपलब्ध करवाया जा चूका है। इसका एक छोटा सा उदाहरण देखने को मिला सत्य साईं संजीवनि हॉस्पिटल नया रायपुर में अन्य प्रदेश से आए छोटे-छोटे बच्चों का इलाज करवाने या फिर 90% बच्चों का दिल का ऑपरेशन करवाने जिन्हें ब्लड कि आवश्यकता पड़ती है उन सभी मरीजों के लिए पिछले कुछ दिनों से समिति द्वारा रक्तदाता उपलब्ध करवाया गया है। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है तेज गर्मी होने में बावजूद रक्तदान सेवा समिति के रक्तवीर रक्तदान करने निरन्तर आगे आ रहे है,
आपको बता दें कि समिति को सक्रिय रूप से संचालित करने वाले लोकनाथ पटेल जी अब तक 25 बार रक्तदान कर चुके हैं साथ में सुनील नायक जी 21 साल कि उम्र में ही 03 एस डी पी डोनेशन के साथ 09 बार रक्तादान कर चुके हैं।
पुष्पकान्त पटेल 27 बार जो लगातार 8 साल से रक्तदान कर रहे है,कर्मठ सदस्य ब्रजेश पटेल जो 10 बार औए पालेश्वर पटेल द्वारा भी 9 बार रक्तदान किया जा चुका है।

रक्तदान सेवा समिति सरायपाली छत्तीसगढ़ के सक्रिय सदस्य लोकनाथ पटेल,उमेश प्रधान,शुभम साहू, विक्की साहू, तरुण बारीक़,चुम्मन मांझी,तरुण चौहान,, तनय साहू, कुंजबिहारी डड़सेना,जुगलकिशोर साहू, लक्ष्मण निषाद,अजीत प्रधान,खेमराज डड़सेना, तेजकुमार ठाकुर, अनुरोध चौहान,जितेश जायसवाल,पारसमणि सेन, जितेश साहू,बीरेंद्र बरिहा है,
राजधानी में रक्तदान सेवा समिति का बोल बाला
राजधानी में भी रक्तदान सेवा समिति का काफ़ी बोलबाला है समिति के सदस्य सुनील नायक जो बसना से है उनसे खास चर्चा करने पर पता चला कि रक्तदान सेवा समिति सरायपाली से शुरुआत की गई थी,लेकिन आज छत्तीसगढ़ के कोने कोने में रक्तदान सेवा समिति के सदस्य सक्रिय रूप से निःशुल्क ब्लड उपलब्ध करवा रहे है,रायपुर के तेजतर्रार एवं सक्रिय सदस्य दुर्गेश नायक , सूरज प्रधान , ब्रजेश कुमार पटेल, पुष्पकान्त पटेल पालेश्वर पटेल,सुनील नायक जी है
समिति के सदस्यों के अलावा अन्य लोग भी इस पुनीत कार्य का हिस्सा बन रहे है,श्री नायक ने ये भी बताया कि राजधानी में नारी शक्ति स्वरूपा युवतियां भी काफी बढ़ चढ़ कर रक्तदान करने आगे आ रही है,श्री नायक ने समस्त रक्तवीरों को उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ,धन्यवाद एवं शुभकामनाएं भी दी।

























